निर्भया तुम खुश रहना
आसमाँ की बाहों में
प्यार की गलियों मे घूमना बेखौफ
बचपन बिताना मुस्कुराती राहों मे

खिलखिलाना पूर्व वाला तारा बन
रहना अंबर की छाँव मे
नहीं वहाँ भेडिया कोई
न कोई दरिंदा
न काँटा कोई जो चुभे तेरे पाँवों मे
चाँदनीं मे झूलना तुम
स्वाति से मोती चुनना
नहीं आना यहाँ
यहाँ न कोई इन्साँ
बिकते हैं जज्बात
कत्ल होतीं बेटी हर गाँव मे
रहना आकाशगंगा के किनारे
बहना बन रागिनी
लौटना ना फिर से
सिकती है रोटियाँ चिताओं में
निर्भया तुम खुश रहना
आसमाँ की बाहों मे
'एकला'
आसमाँ की बाहों में
प्यार की गलियों मे घूमना बेखौफ
बचपन बिताना मुस्कुराती राहों मे

खिलखिलाना पूर्व वाला तारा बन
रहना अंबर की छाँव मे
नहीं वहाँ भेडिया कोई
न कोई दरिंदा
न काँटा कोई जो चुभे तेरे पाँवों मे
चाँदनीं मे झूलना तुम
स्वाति से मोती चुनना
नहीं आना यहाँ
यहाँ न कोई इन्साँ
बिकते हैं जज्बात
कत्ल होतीं बेटी हर गाँव मे
रहना आकाशगंगा के किनारे
बहना बन रागिनी
लौटना ना फिर से
सिकती है रोटियाँ चिताओं में
निर्भया तुम खुश रहना
आसमाँ की बाहों मे
'एकला'








